मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: न्यूयॉर्क , शनिवार, 16 अक्टूबर 2010 (15:39 IST)

महिला ने माँगे मृत पति के शुक्राणु

महिला ने माँगे मृत पति के शुक्राणु -
मैनहट्टन की एक महिला ने अपने मृत पति के शुक्राणु की माँग अदालत से की है ताकि वह अपना घर बसा सके।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, विक्टोरिया चेग के 37 साल के पति जॉर्ज कमाउ ने सोमवार को खुदकुशी कर ली थी। चेग ने अदालत से शुक्राणु मुहैया कराने का आग्रह किया है।

अपनी याचिका में महिला ने कहा कि उनके पति बच्चा चाहते थे जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा सके।

पोस्ट की खबर में चेग ने कहा कि जॉर्ज कमाउ के शुक्राणुओं को जल्द से जल्द संरक्षित किया जाना चाहिए, नहीं तो वे बेकार हो जाएँगे।

कमाउ का शरीर फिल्हाल कनेक्टीकट में है लेकिन उनकी पत्नी उन्हें न्यूयॉर्क में दफनाना चाहती हैं। न्यूजर्सी के शुक्राणु और भ्रूण बैंक को इस काम को अंजाम देने से पहले अदालत के आदेश की दरकार है। (भाषा)