शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लंदन , शनिवार, 19 मार्च 2011 (12:49 IST)

ध्रुवीय भालुओं के शिकार से प्रतिबंध हटा

ध्रुवीय भालुओं के शिकार से प्रतिबंध हटा -
रूस ने ध्रुवीय भालुओं के शिकार पर से प्रतिबंध हटा लिया है। उल्लेखनीय है कि अखंडित रूस में इस प्राणी के शिकार पर 1957 में प्रतिबंध लगा दिया गया था। यह फैसला वन्य प्राणी संरक्षण आंदोलन के तहत किया गया था।

रूस के सुदूरवर्ती चुकोटा क्षेत्र के गवर्नर रोमन कोपिन ने इस प्राणी के शिकार पर से प्रतिबंध हटाने के पत्र पर हस्ताक्षर किए।

इस पत्र के मुताबिक उस क्षेत्र के निवासी पूरे वर्ष में 19 मादा भालुओं सहित कुल 29 ध्रुवीय भालुओं का शिकार कर सकते हैं।

बताया जाता है कि यह फैसला इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होने वाले खाद्य सामग्री के अभाव को देखते हुए किया गया है। हालाँकि वन्य प्राणी संरक्षण कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का विरोध किया है। (भाषा)