शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: जोहानसबर्ग (वार्ता) , मंगलवार, 16 अक्टूबर 2007 (21:06 IST)

मनमोहनसिंह जोहानसबर्ग पहुँचे

मनमोहनसिंह जोहानसबर्ग पहुँचे -
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह बुधवार से शुरू होने वाले भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को जोहानसबर्ग पहुँच गए। डॉ. सिंह नाइजीरिया की तीन दिवसीय यात्रा के बाद मंगलवार को दिन में अबुजा से रवाना हुए थे।

एशिया, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका की तेजी से उभर रही अर्थवस्थाओं वाले तीन देशों के संगठन इब्सा की इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।