शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

मनुष्य ने मिटाया निएंडरथल का वजूद!

मनुष्य ने मिटाया निएंडरथल का वजूद! -
निएंडरथल नाम के आदि मानवों का 30 हजार साल पहले अस्तित्व किस तरह समाप्त हुआ, इस बारे में माथापच्ची हमेशा से चलती रही है, लेकिन एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि संभवतः आधुनिक मानवों ने उन्हें खत्म कर दिया होगा।

जर्मनी के अनुंसधानकर्ताओं का यह निष्कर्ष निएंडरथल की टाँग की हड्डी के 38 हजार साल पुराने जीवाश्म के माइटोकांड्रिया में मौजूद डीएनए के अध्ययन पर आधारित है। जीव वैज्ञानिकों के अनुसार निएंडरथल मानव गुफाओं के नजदीक जिस क्षेत्र में रहते थे, वह अब क्रोएशिया है।

उनका कहना है कि इस क्षेत्र में रहने वाले एक प्रौढ़ निएंडरथल के डीएनए से पता चलता है कि इस आदि मानव की एक छोटी बस्ती थी, जो लगभग 30 हजार साल पहले विलुप्त हो गई।

अपने अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने निएंडरथल की हड्डी के माइटोकांड्रिया के डीएनए को 35 बार डीकोड किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनमें आनुवंशिकी क्रम सही हो, ताकि उनकी तुलना आधुनिक मानव और चिंपैंजी से की जा सके।

द इंडिपेंडेंट ने अग्रणी अनुंसधानकर्ता रिचर्ड ग्रीन के हवाले से कहा पहली बार हमने प्राचीन डीएनए की क्रमिक श्रृंखला बनाई, जो बिल्कुल त्रुटि रहित है।