शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन
Written By ND

हेल्दी अनारदाना

- आशा शर्मा

हेल्दी अनारदाना -
ND

सामग्री :
अनारदाने के बीज 3 बड़े चम्मच, अमचूर पावडर 3 बड़े चम्मच, जीरा पावडर 1 छोटा चम्मच, काली मिर्च चूर्ण आधा चम्मच, काला नमक 1 चम्मच, पिसी चीनी 2 बड़े चम्मच, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच, सौंठ पावडर 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार।

विधि :
अनारदाने को हल्का गर्म कर मिक्सी में पीस लें। अब इसमें 1 छोटा चम्मच पिसी शक्कर को छोड़कर बाकी सभी चीजें मिलाकर छोटी-छोटी गोलियाँ बना लें। इन गोलियों पर पिसी शक्कर बुरक दें।

अब इन्हें प्लेट में रखकर जाली से ढँककर रखें। नमी सूख जाए तभी शीशी या डिब्बे में भरें।

यह अनारदाना पाचक होने के साथ पेट संबंधी विकार भी दूर करता है।