बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन
Written By WD

सनशाइन सलाद

सनशाइन सलाद -
ND

सामग्री :
1 छोटा तरबूज, 1 पैकेट रोजबेरी जेली, 50 ग्राम क्रीम, 2 चम्मच जिलेटिन व चीनी, 1/2 चम्मच नमक, 3/4 चम्मच गोल मिर्च, 100 ग्राम छेना, 1 शिमला मिर्च कटी, 1 सेलेरी, 1/4 कप मियोनीज सॉस, 1/4 कप पतली क्रीम, सलाद पत्ता, 5 कागज के आइसक्रीम वाले खाली कप, 1/4 कप टोमॅटो सॉस।

विधि :
तरबूज की छोटी-छोटी गोली कर लें। 1/2 लीटर गर्म पानी में जेली पिघला कर उसमें तरबूज की गोली डालें व जेली मोल्ड में फ्रिज में जमने रख दें। डेढ़ कप पानी में जिलेटिन गलाकर ठंडी करें। छेने को मथकर उसमें चीनी, पाव चम्मच नमक, 1/2 चम्मच गोल मिर्च, आधी शिमला मिर्च, कटी सेलेरी, क्रीम व मियोनिज सॉस मिला दें।

इसे जिलेटिन में मिला दें। अब कप में भरकर जमने रख दें। सॉस और क्रीम मिलाकर उसमें बचा नमक, पाव चम्मच गोल मिर्च और बची शिमला मिर्च मिला दें। परोसने के पहले जेली मोल्ड को गर्म पानी के बर्तन में 1 मिनट डुबाकर निकालें। इससे जेली बर्तन से आसानी से निकलती है।

प्लेट में सलाद पत्ता रखकर बीच में जेली मोल्ड को उलट दें। जेली के चारों ओर सजा दें। इच्छानुसार सजाकर परोसें।