गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन
Written By ND

शाही अंगूरी सब्जी

- मोना अग्रवाल

शाही अंगूरी सब्जी -
ND

सामग्री :
100 ग्राम हरे अंगूर, 100 ग्राम काले अंगूर,1 प्याज,2 हरी मिर्च,1 टमाटर,50 ग्राम मावा,2 बड़े चम्मच तेल,1/4 टी स्पून हल्दी,1 टी स्पून धनिया पावडर,स्वादानुसार नमक,1/2 टी स्पून जीरा,2 बड़े चम्मच हरा धनिया,1 बड़ा चम्मच क्रीम।

विधि :
सर्वप्रथम प्याज, टमाटर, हरी मिर्च मिलाकर मिक्सी में पीस लें। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जीरा तड़कने पर प्याज-टमाटर का पेस्ट डालकर भूनें। जब मिश्रण तेल छोड़ने लगे तब हल्दी, नमक, धनिया पावडर डालकर 1 मिनट तक भूनें।

अब मावा डालकर 2 मिनट भूनें। अब इसमें 1 कप पानी डालें, उबाल आने पर हरे एवं काले अंगूर डालकर ढँककर पाँच मिनट पकाएँ। अंत में क्रीम एवं बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। शाही अंगूरी सब्जी तैयार है। इसे रोटी, पराठे या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें।