शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन
  6. चटपटे क्रीमी-फ्रूट्‍स गोलगप्पे
Written By WD

चटपटे क्रीमी-फ्रूट्‍स गोलगप्पे

Tempting Dishes | चटपटे क्रीमी-फ्रूट्‍स गोलगप्पे
सामग्री :
सूजी से बनाए हुए 10-12 तैयार गोलगप्पे, 1 कटोरी क्रीम, 1/4 कटोरी पपीता कटा हुआ, 1 केला, 1 सेब, लाल-हरी कैंडी, 1/2 चम्मच वनीला एसेंस, 1/2 बड़ा चम्मच चीनी, 1/4 छोटा चम्मच नींबू का रस।

विधि :
पहले तो सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। केले को छीलकर भी छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सी के जार में चीनी पीसकर डालें व उसी में नींबू का रस, क्रीम, कटा केला डालकर चलाएं। अब क्रीम में एसेंस मिलाएं।

करारे गोलगप्पों पर पहले कटे फ्रूट डालें व ऊपर से क्रीम भरें। कैंडी से सजाकर तुरंत परोसें।