फिलीपींस - एक जादुई दुनिया
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े 7000 द्वीपों के समूह, फिलीपीन्स में कई प्राकृतिक आश्चर्य हैं। यहाँ खूबसूरत समुद्र तट हैं और यहाँ के समुद्र दुनिया के कुछ बेहतरीन डाइविंग साइट्स में से हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही लुभावनी है। फिलीपीन्स में कई सक्रिय ज्वालामुखी भी हैं। यहाँ सालभर कई फेस्टिवल्स मनाए जाते हैं और उनमें विदेशी मेहमानों को भी खुशी-खुशी शामिल किया जाता है। यहाँ के मिलनसार लोग और संस्कृति फिलीपीन्स को अद्वितीय बनाते हैं। यह कई दुर्लभ पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं का घर है।
मनीला बेयह लुज़ोन स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है, जो पड़ोस के बटान और केवाइट तक के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे अच्छा बंदरगाह है जिसकी गिनती दुनिया के बेहतरीन प्राकृतिक बंदरगाहों में की जाती है। मनीला बे की खूबसूरती का अंदाज़ा इस बात से बखूबी लगाया जा सकता है कि यहाँ आकर कई लेखक और कलाकार अपनी उत्तम कृतियों के लिए प्रेरित हुए। सूर्यास्त के समय यहाँ का दृश्य बहुत मनमोहक होता है।पलावनपलावन का वर्णन करने के लिए सबसे अच्छा शब्द होगा 'जादुई दुनिया'। यहाँ की असाधारण सुंदरता बेजोड़ है। पलावन का नीला हरा पानी यहाँ की सुंदरता में चार चाँद लगाता है। यहाँ कई रिसोर्ट हैं और यह दुर्लभ वनस्पति और जीव-जंतुओं का घर भी है।