शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. घरेलू नुस्खे
  6. नारियल के गुणकारी उपयोग
Written By WD

नारियल के गुणकारी उपयोग

Home remedies | नारियल के गुणकारी उपयोग
कृमिनाशक :- नारियल का पानी पीने और कच्चा नारियल खाने से कृमि निकल जाते हैं।

बाल गिरना :-नारियल का तेल सिर में लगाने से बाल गिरना बंद होकर बाल लंबे होते हैं।

खुजली :- 50 ग्राम नारियल के तेल में दो नींबू का रस मिलाकर मालिश करने से खुजली कम होती है।

सिरदर्द :- नारियल की 25 ग्राम सूखी गिरी और इतनी ही मिश्री सूर्य उगने से पहले खाने से सिरदर्द बंद हो जाता है।

नकसीर :- प्रातः भूखे पेट 25 ग्राम नारियल खाने से नकसीर आना बंद होता है। इसे सात दिन तक खाना चाहिए।