शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By समय ताम्रकर

हैरी पॉटर की अंतिम फिल्म 2011 में प्रदर्शित होगी

हैरी पॉटर की अंतिम फिल्म 2011 में प्रदर्शित होगी -
ये बात तो सभी जानते हैं कि हैरी पॉटर की सातवीं किताब को इस ‍पर फिल्म बनाने वाले निर्माता ने दो भागों में बाँट दिया है। कारण? क्योंकि फिल्म बहुत लंबी हो रही थी।

सातवीं किताब पर आधारित फिल्म का पहला पार्ट 19 नवंबर 2010 को प्रदर्शित होगा, जबकि हैरी पॉटर सीरिज की ‍अंतिम फिल्म और सातवीं किताब का दूसरा पार्ट 15 जुलाई 2011 को प्रदर्शित होगा।

इन फिल्मों का निर्देशन डेविड येट्स कर रहे हैं, जिन्होंने ‘हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फोनिक्स’ भी निर्देशित की थी।