शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

सहेली के बुरे वक्त में साथ देंगी रिहाना

सहेली के बुरे वक्त में साथ देंगी रिहाना -
पॉप गायक केटी पेरी को उनकी सहेली रिहाना ने अपने साथ रहने के लिये बारबाडोस बुलाया है। हाल ही में केटी और उनके पति रसेल ने अलग होने का निर्णय लिया है।

अपनी सहेली पेरी के विवाह से पूर्व रिहाना ने ही बैचलर पार्टी का आयोजन किया था। पेरी अब हवाई द्वीप से सीधा अपनी सहेली रिहाना के पास बारबाडोस जाएंगी।

एक सूत्र के अनुसार केटी इन दिनों किसी से बात नहीं कर रहीं हैं पर जैसे ही उन्हें पता चला कि रसेल तलाक का आवेदन कर रहे हैं उन्होंने तुरंत रिहाना को फोन किया। रिहाना ने ही पेरी को यह खबर सुनकर बारबडोस बुलाया।(भाषा)