गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By समय ताम्रकर

माइकल जैक्सन के वीडियो से गहराया मौत का राज

माइकल जैक्सन के वीडियो से गहराया मौत का राज -
हाल ही में माइकल जैक्सन का एक वीडियो जारी हुआ है। यह 23 जून को रिहर्सल दौरान शूट किया गया था। इसमें माइकल ऊर्जा से भरपूर लग रहे थे। दो दिन बाद माइकल की मृत्यु हो गई। आखिर दो दिन में ऐसा क्या हुआ कि माइकल इतने कमजोर हो गए। इससे उनकी मौत का राज और गहरा हो गया है।

दे डोंट केयर अबाउट अस गाने पर माइकल रिहर्सल कर रहे थे। इस वीडियो में माइकल खुश नजर आ रहे थे और अपने साथ डांस कर रहे डांसरों का उत्साह बढ़ा रहे थे।