मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

बॉलीवुड फिल्म कर सकती हैं डियाज

बॉलीवुड फिल्म कर सकती हैं डियाज -
हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरॉन डियाज का कहना है कि वह बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना पसंद करेंगी, लेकिन ऐसा करना उनके लिए काफी कठिन है।

36 वर्षीय डियाज ने कहा कि उनकी नजर में हॉलीवुड के कलाकार काफी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अंग्रेजी भाषा ही बोल सकती हैं और अन्य भाषाओं में उन्हें काफी परेशानी है। लेकिन मौका मिलने पर वह इसे स्वीकार करना चाहेंगी।

डियाज की नई फिल्म ‘‘ बैड टीचर ’’ 19 अगस्त को भारत में प्रदर्शित हो रही है।(भाषा)