शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

बुरी फँसी बियोंसे

बुरी फँसी बियोंसे -
आरएंडबी फेम मशहूर स्टार बियोंसे नोल्स पर उनके एक प्रशंसक फिलिप मारकोविट्ज ने मुकदमा कर दिया है। उसने आरोप लगाया है कि गायिका ने अपने नए प्रोमो की शूटिंग के दौरान उसकी निजता को भंग किया है।

फिलिप ने नए प्रोमो ‘व्हाई डोंट यू लव मी’ के दौरान अपनी निजता भंग करने के लिए बियोंसे और उसकी प्रोडक्शन फर्म क्लेनीर एंड कंपनी पर मुकदमा दायर कर दिया है।

उसने आरोप लगाया है कि जब फिल्म के कर्मचारी 26 मार्च की सुबह सात बजे हॉलीवुड हिल्स के माउंट ओलंपस कम्युनिटी पहुँचे तो वह घबरा कर जग गया। उसका कहना है कि फिल्म वालों ने उसके पड़ोस में हमला बोल दिया था।

उसका यह भी आरोप है कि उसे घर से बाहर निकलने से मना कर दिया गया था।(भाषा)