शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

फिर एक हुए चेरिल कोल और उनके पूर्व पति

फिर एक हुए चेरिल कोल और उनके पूर्व पति -
पॉप स्टार चेरिल कोल और उनके पूर्व पति, फुटबॉलर एश्ले कोल के फिर से एक होने की खबरें आ रहीं हैं। एश्ले के विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने के बाद दोनों एक साल पहले अलग हो गए थे।

खबरों में बताया जा रहा है कि ‘पैराशूट’ के लिए मशहूर शेरिल को अमेरिका के रियलिटी शो ‘एक्स फैक्टर’ के निर्णायक मंडल से हटा दिया गया और वे अपने पति के पास लौट गईं। इधर एश्ले ने भी अपनी शादी की अँगूठी को फिर से पहनना शुरु कर दिया है। उन्हें 400,000 डॉलर की हीरे की अँगूठी पहने और चेरिल को पिछले सप्ताहांत में अपनी सास के घर जाते हुए देखा गया। दोनों ने फोन पर बात करने के बाद अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने का फैसला किया।(भाषा)