गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

पूर्व पति के साथ वक्त बिताती हैं प्राइस

पूर्व पति के साथ वक्त बिताती हैं प्राइस -
ग्लैमरस मॉडल कैटी प्राइस अपने पति एलेक्स रीड से अलग होने के बावजूद उनके साथ अक्सर वक्त गुजारती हैं।

पति से अलग होने की घोषणा करने वाली 32 वर्षीय प्राइस इस बात को स्वीकारती हैं कि रीड अक्सर उनके घर आते हैं। वे इस बात को बिलकुल भी बुरा नहीं मानती हैं।

प्राइस कहती हैं, ‘ये बात सभी को पता है कि हम अलग हो गए हैं, लेकिन वे अब भी घर आते हैं। इसका ये मतलब नहीं है कि हम फिर साथ होने वाले हैं। हम अब केवल दोस्त हैं।’ (भाषा)