गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में पुरस्कार देंगी फ्रीडा पिंटो

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में पुरस्कार देंगी फ्रीडा पिंटो -
‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आईं अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो 69वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह के दौरान पुरस्कार देंगी।

मुंबई में पैदा हुईं अभिनेत्री पिंटो 15 जनवरी को निकोल किडमैन और नताली पोर्टमैन जैसी सुंदरियों के साथ ‘गाला ईवेंट’ में भी शिकरत करेंगी।

हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन के ट्विटर पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी मिली है। पुरस्कार देने वाली अन्य शख्सियतों में सलमा हायक जैसी हस्ती शामिल हैं।(भाषा)