शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

केविन फेडरलिन बनेंगे पाँचवी बार पिता

केविन फेडरलिन बनेंगे पाँचवी बार पिता -
पॉप मल्लिका ब्रिटनी स्पीयर्स के पूर्व पति केविन फेडरलिन पाँचवी बार पिता बनने वाले हैं। स्पीयर्स के दो बेटों के पिता फेडरलिन इस बार अपनी वॉलीबाल खिलाड़ी गर्लफ्रेंड विक्टोरिया प्रिंस के बच्चे के पिता बनेंगे।

इस युगल के एक करीबी सूत्र ने बताया ‘‘विक्टोरिया पाँच महीने के गर्भ से हैं और दोनों अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी खुश हैं।’’ फेडरलिन अपनी पूर्व प्रेमिका शार जैक्सन की आठ वर्षीय बेटी कोरी और छह साल के बेटे कालेब के भी पिता हैं।

स्पीयर्स से हुए फेडरलिन के दो बेटे सीन (5) और जाडेन (4) हैं।(भाषा)