शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

काम पर लौट आई हैं मिस्का बार्टन

काम पर लौट आई हैं मिस्का बार्टन -
एक चिकित्सा केंद्र में दो दिन मनोवैज्ञानिक परामर्श लेने के बाद अभिनेत्री मिस्का बार्टन टीवी शो ‘दि ब्यूटीफुल लाइफ’ की शूटिंग स्थल पर लौट आई हैं।

23 वर्षीय अभिनेत्री अपने नए टीवी शो ‘दि ब्यूटीफुल लाइफ’ के सेट पर गत बुधवार लौट आईं। इससे पहले गत 15 जुलाई को उन्हें लॉस एंजिल्स के चिकित्सा केंद्र में रखा गया था।

मिस्का के साथी अभिनेता निको टोरटोरेला ने खुलासा किया कि अभिनेत्री अब ‘अच्छा महसूस कर रही हैं’ और ‘काम के लिये पूरी तरह तैयार हैं’।

मिस्का को एक कानून 5150 के तहत चिकित्सा केंद्र में रखा गया था। यह कानून इस बात की अनुमति देता है कि अगर कोई व्यक्ति खुद या दूसरों के लिये खतरा हो, गंभीर विकार या मनोरोग से जूझ रहा हो तो उसे जबर्दस्ती चिकित्सकीय परामर्श में रखा जा सकता है।