शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

एमा रॉबर्ट्स ‘स्क्रीम 4’ में?

एमा रॉबर्ट्स ‘स्क्रीम 4’ में? -
हॉलीवुड की अभिनेत्री एमा रॉबर्ट्स ‘स्क्रीम 4’ की मुख्य भूमिका एश्ले ग्रीन से छीन सकती हैं। इसके पहले फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर एश्ले के दिखने की खबरें आ रहीं थीं।

कांटेक्टम्यूजिक की खबर में कहा गया है कि एमा हॉरर सीरिज की अगली फिल्म ‘स्क्रीम 4’ में दिख सकती हैं।

एमा ने कहा ‘‘मैं इस फिल्म में काम करने के प्रति बहुत उत्साहित हूँ। मैंने पहले जो भी किया है मैं उससे अलग कुछ करना चाहती थी और ये शायद मेरे लिए सबसे अच्छा मौका है।’’(भाषा)