गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

गांजे के चक्कर में एमी वाइनहाउस

गांजे के चक्कर में एमी वाइनहाउस -
एमी वाइनहाउस और स्नूप डोग दोनों ही अपनी अजब तरह की हरकतों के लिए जाने जाते हैं और ऐसा ही हुआ जब दोनों कलाकार एक रिकॉर्डिंग के लिए साथ में गए। दरअसल दोनों ही कलाकार संगीत रिकॉर्ड करने पर ध्यान देने के बजाय गांजे के नशे में डूब गए।

सन ऑनलाइन की खबर के अनुसार वाइनहाउस को लॉस एंजिल्स के एक स्टूडियो में कुछ ट्रैक रिकॉर्ड करने के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन नशे की उनकी लत के कारण संगीत की रिकॉर्डिंग में देरी हुई और दोनों ही कलाकार गांजे के नशे में डूब गए।

एक सूत्र ने अखबार को बताया वे अच्छी गति से काम कर रहे थे, लेकिन जैसे ही दोनों ने नशा करना शुरू किया तो काम की गति धीमी हो गई। सूत्र के मुताबिक स्टूडियो में काम खत्म होने तक उन्होंने कुछ ट्रैक तो रिकॉर्ड कर लिए थे, लेकिन काम पूरा नहीं किया।

(भाषा)