मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. गुदगुदी
  4. »
  5. चुटकुले
Written By WD

चटपटा जोक : बचना मुश्किल है....

चटपटा जोक : बचना मुश्किल है.... -
एक बार घोंचूजी बीमार पड़ गए तो उनकी पत्नी उन्हें डॉक्टर के पास ले गई।
डॉक्टर ने चेक-अप करने के बाद घोंचूजी को बाहर बैठने को कहा और चमेली को अंदर बुलाया।
डॉक्टर ने घोंचूजी की पत्नी को सलाह दी-
- देखिए मैडम, आपके पति को आराम की सख्त जरूरत है, इसलिए उनके आसपास शांत माहौल बनाए रखें और उन्हें आराम करने दें।
- कुछ समय के लिए टीवी देखना बंद करना होगा।
- उन्हें अच्छा-अच्छा खाना पका कर खिलाएं।
- उनके साथ अच्छा बर्ताव करें।
- उनके साथ अपनी समस्याएं शेयर न करें।
- उनसे किसी चीज की डिमांड न करें।

फिर डॉक्टर बोले: अगर आपने 6-8 महीनों तक भी इन कड़े नियमों का पालन किया, तो घोंचूजी बिल्कुल ठीक हो जाएंगे।
पत्नी बाहर आई तो घोंचूजी ने पूछा: डॉक्टर ने क्या कहा?
.....
.....
.....
लंबी सांस भरकर पत्नी बोली- बचना मुश्किल है...!!!