शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. सेहत समाचार
  6. स्वस्थ नारी स्वस्थ समाज : शबाना
Written By ND

स्वस्थ नारी स्वस्थ समाज : शबाना

health news | स्वस्थ नारी स्वस्थ समाज : शबाना
ND
ND
सिने तारिका शबाना आजमी ने कहा कि स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज की आधारशिला रख सकती है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य ही है कि भारतीय समाज नारी के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा उदासीन रहा है।

सुश्री आजमी सोमवार को आजमगढ़ में महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राहुल प्रेक्षागृह में 'भारत में मातृ मृत्यु दर अधिक क्यों' विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। नारी स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आजमगढ़ आई शबाना आजमी ने कहा कि भारत में मातृ मृत्यु दर अधिक है।

पिछले कुछ सालों में मातृ मृत्यु दर में कमी जरूर आई है। मगर स्थिति अभी भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नारी समाज को ही जागरूक होना पड़ेगा। प्रसव दर्द होने पर परिवार की गर्भवती महिला को किसी अच्छे डाक्टर को दिखाया जाए। यदि इस प्रयास पर अमल किया जाए तो मातृ मृत्यु दर में बेहद कमी लाई जा सकती है।

सुभाषिनी अली ने कहा कि आज भी 33 फीसदी से कम महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पूर्ण जाँच मिल पाती है। साथ ही 15 फीसदी से कम महिलाओं को प्रसव के बाद कोई देखभाल मिल पाती है।