शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. सेहत समाचार
  6. स्तन कैंसर से जुड़े जीन का पता लगा
Written By ND
Last Modified: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009 (21:13 IST)

स्तन कैंसर से जुड़े जीन का पता लगा

सेहत समाचार

Health News | स्तन कैंसर से जुड़े जीन का पता लगा
ND
वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीन का पता लगाया है जो दुनियाभर में स्तन कैंसर के आधे मामलों के लिए जिम्मेदार है। इस खोज से स्तन कैंसर के इलाज का नया तरीका मिलने की उम्मीद बढ़ गईं है। 'डेली टेलीग्राफ' अखबार के मुताबिक कैंब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की इस खोज को स्तन कैंसर से बचाव की खोज में पिछले 20 वर्षों की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इस खोज से इस बीमारी के इलाज की नई संभावनाओं का पता चलने की उम्मीद है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय वैज्ञानिकों के एक दल ने एक नई जीन एनआरजी-1 का पता लगाया है जो सामान्य तौर पर कुछ कैंसरग्रस्त व्यक्तियों में हमेशा के लिए क्षतिग्रस्त हो जाता है।

यह क्षतिग्रस्त जीन आधे से अधिक स्तन कैंसर, प्रोस्टेट तथा बोवेल कैंसर के लगभग 50 प्रतिशत मामलों एवं सभी ओवेरियन तथा ब्लेडर कैंसर के 25 प्रतिशत मामलों में सामान्य पाई जाती है। इस जीन की खोज करने वाले कैंब्रिज विश्वविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग के डॉ. पाल एडवर्ड्स तथा उनके साथियों ने कहा कि इसकी खोज से स्तन कैंसर समेत कुछ कैंसरों के प्रसार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है।