बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. यूँ रहें स्वस्थ
  6. हाई कैलोरी ड्रिंक एंड शेक
Written By WD

हाई कैलोरी ड्रिंक एंड शेक

स्वाद और सेहत का खजाना

Tips for Youth | हाई कैलोरी ड्रिंक एंड शेक
ND
गर्मी का मौसम आते ही खाने में अरुचि व ठंडे-ठंडे पेय पदार्थों को अधिक से अधिक लेने का मन होता है। इसके लिए आपको बाजार पर निर्भर रहना पड़ता है, पर अगर चाहे तो ऐसे पेय पदार्थ घर पर भी आसानी से बना सकते हैं जो बाजार में उपलब्ध पेय पदार्थ से ज्यादा सेहत भरे, स्वाद भरे व पौष्टिक होते हैं। उम्र के अनुसार अलग-अलग ठंडे पेय शरीर के लिए आवश्यक कई तरह के पौष्टिक तत्वों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।


हाई कैलोरी ड्रिं
125 मिलीलीटर दूध, 2 छोटे चम्मच परमल का पाउडर, शहद, चीकू 1/2।
विधि : ठंडे दूध में परमल पाउडर व शहद, चीकू व इलायची मिलाएँ व मिक्सर में पीसकर शेक बना लें। फ्रिज में ठंडा होने के बाद प्रतिदिन लें।
लाभ : जिनका वजन नहीं बढ़ रहा हो कमजोर और कुपोषित युवाओं के लिए यह अत्यधिक फायदेमंद है।
कैलोरी : 1/2 ग्लास 200 कैलोरी।

ND
सोया मेंगो शेक
150 मिली लीटर सोया मिल्क, 5 ग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर, खसखस, केसर, आम 1/2, इलायची और मिश्री स्वादानुसार।
विधि : सोया मिल्क में बर्फ, स्किम्ड मिल्क पावडर, आम, केसर, खसखस इलायची मिलाकर मिक्सर में फेंट लें।
लाभ : बुखार से मुक्ति, हड्डियों की मजबूती और गठीले शरीर के लिए यह काफी लाभदायक पेय है। इसमें केल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में हैं।
प्रोटीन - 10 ग्राम प्रति गिलास।
कैलोरी - 200 कैलोरी प्रति गिलास।