शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. यूँ रहें स्वस्थ
  6. सेहत के सरल टिप्स
Written By WD

सेहत के सरल टिप्स

फिटनेस फार्मूला

Health tips for youth | सेहत के सरल टिप्स
ND
* हमारे पाँच सेंस हैं, इनका संयम आवश्यक है।

* सोने से पहले पैरों को धोकर पोंछ लें, कोई अच्छी हेल्थ रिलेटेड बुक पढ़ें,भगवान को याद करते हुए सोने से नींद अच्छी आती है।

* डिनर अगर हेवी है तो सोने से तीन घण्टे पहले करना। फल, दूध लेने के शौकीन एक घण्टा पहले भोजन खत्म कर दें।

* सोते समय मुँह ढँककर नहीं सोना चाहिए। खिड़कियाँ खोल कर सोना चाहिए।

* सोने की जगह बहुत मुलायम न हो।

* रात्रि के दस बजे तक सो जाना सेहत के लिए अच्छा होता है।

* दिन में एक बार खुलकर हँसने और दूसरों की मदद करने की फीलिंग्स रखने से मन में अच्छे विचार आते हैं जो हेल्थ के लिए बेहतर होते हैं।

* सातों स्वरों का प्रभाव और सम्बन्ध वात, पित्त और कफ से रहता है। रोग और दोष के अनुकूल स्वरों का विशेष प्रयोग करते हुए, संगीत उपचार द्वारा कई रोगों की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है।