गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. यूँ रहें स्वस्थ
Written By WD

मसल्स के साथ, डाइट का भी रखें ध्यान

मसल्स बनाने के आसान टिप्स

मसल्स के साथ, डाइट का भी रखें ध्यान -
ND
अच्छा शरीर सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। सभी पुरुष अपनी बॉडी बनाना, मसल्स बनाना पसंद करते हैं। कुछ लोग कसरत करते हैं मसल्स बनाने के लिए, लेकिन पर्याप्त खुराक नहीं लेते। नतीजतन मसल्स तो नहीं बनते, उल्टे वे दुबले हो जाते हैं

अच्छे मसल्स बनाने के लिए पर्याप्त कसरत के अलावा पर्याप्त खुराक भी बहुत जरूरी है। हम यहां जानकारी दे रहे हैं-

* सुबह नाश्ते में चाय ले सकते हैं, चीज़ लगाई हुई दो ब्रेड पीस, चार अंडे के आमलेट के साथ एक गिलास दूध।

* दोपहर के भोजन के पहले एक गिलास फलों का रस, एक कप गिरिदार सूखे मेवे खा सकते हैं।

* दोपहर के भोजन में चपातियां, गाढ़ी दाल, सब्जियां, चावल, एक कप दही व सलाद खाएं।

* शाम के नाश्ते में एक वेजीटेबल सैंडविच या चटनी सांभर के साथ दो इडली।

* रात्रि भोज में 4 चपातियां या 3 पराठे, 2 कटोरी दाल या पनीर की सब्जी या 100 ग्राम मीट या मछली, एक कटोरी सब्जी।

* सोते समय एक गिलास दूध लें।

डाइट : कुल कैलोरी : 2500 ग्राम/ कार्बोहाइड्रेट्स : 400 ग्राम/ प्रोटीन : 90 ग्राम/ फैट : 80 ग्राम।