गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
Written By WD

सबसे अच्छा कौन?

सबसे अच्छा कौन? -
पुराने समय में एक ऋषि के आश्रम में कई बालक अध्ययनरत‍ थे। उन सभी का आचरण अलग-अलग था। उनके विचार भी एक-दूसरे से मेल नहीं खाते थे।

एक दिन ऋषि ने उनसे कहा - कुछ बातें है जिससे यह बता चल जा‍ता है‍ कि सबसे अच्छा बालक कौन है?

- जो प्रातःकाल शीघ्र उठता है।
- जो हमेशा स्वच्छ रहता है।
- जो अपना काम ठीक समय पर करता है।
FILE
- जो अच्छा आचरण करता है।
- जो बुरी संगति से बचता है।
- जो सदा सच बोलता है।
- जो किसी को गाली नहीं देता।
- जो अपनी गलती को नहीं छिपाता।
- जो किसी को ठगने की चेष्टा नहीं करता।
- जो पाप से डरता है। वहीं बालक सबसे अच्छा होगा।

ऋषि ने वहां उपस्थित सभी बच्चों समझाइश देते हुए कहा- देखो बच्चों, हम सभी उपरोक्त बातों को अपने जीवन में अपनाएंगे, तभी हम हमेशा सत्य की राह पर चल पाएंगे और यही सत्य का आचरण ही हमें जीवन की ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।