गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. पिकासो के दो किस्से
Written By ND

पिकासो के दो किस्से

painting picaso | पिकासो के दो किस्से
महँगी पेंटिं
ND
ND
पाब्लो पिकासो फ्रांस के एक मशहूर चित्रकार थे। फ्रांस के दक्षिणी इलाके में पाब्लो के घर पर दोस्तों का आना-जाना लगा रहता था। दोस्तों को आश्चर्य होता था कि पाब्लो के घर की दीवार पर उनकी एक भी पेंटिंग नहीं लगी है बल्कि कुछ सस्ती पेंटिंग्स टँगी हैं। एक बार एक दोस्त ने हँसते हुए पूछा - तुम अपने घर में खुद की पेंटिंग क्यों नहीं लगाते? क्या तुम्हें अपनी पेंटिंग पसंद नहीं है। पाब्लो ने जवाब दिया - नहीं दोस्त, मुझे अपनी पेंटिंग पसंद तो खूब है पर वह बहुत महँगी बिकती है और मैं उन्हें खरीद नहीं सकता।

जीनियस
एक बार एक महिला पाब्लो पिकासो की कला प्रदर्शनी देखने पहुँची। कला को लेकर इस कलाकार के नजरिए से महिला सहमत नहीं हुई। दोनों के बीच कला को लेकर खूब बहस भी हुई। इस बातचीत में महिला ने पाब्लो से कहा कि तुम्हारे जैसे चित्र तो मेरी बेटी भी बना सकती है। पाब्लो ने तुरंत जवाब दिया - बधाई हो, तब तो आपकी बेटी जीनियस है।