शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
Written By ND

इंडिया गेट और गेटवे ऑफ इंडिया में अंतर

इंडिया गेट और गेटवे ऑफ इंडिया में अंतर -
सबसे पहले तो यह कि इंडिया गेट दिल्ली में स्थित है और गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई में। अब दोनों में फर्क पर आते हैं। इंडिया गेट दिल्ली के राजपथ पर स्थित है। इसकी ऊँचाई ४२ मीटर है। यह प्रथम विश्वयुद्ध और अफगान युद्ध में शहीद होने वाले भारतीय जवानों की याद में १९३१ में तैयार किया गया था। इस पर इन जवानों के नाम भी उकेरे गए हैं। इसके वास्तुशिल्पी थे एडविन ल्यूटियंस।

दूसरी तरफ गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई में समुद्र तट के पास स्थित है। यह २६ मीटर ऊँचा द्वार है जिसे ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम और रानी मैरी की भारत यात्रा की याद में बनाया गया था। इसके बनाने वाले थे जॉर्ज विटेट। यह १९२४ में बनकर तैयार हुआ था और आजादी के बाद अंतिम ब्रिटिश सेना इसी द्वार से होकर गई थी। समुद्र के रास्ते मुंबई आने वाले सबसे पहले इसी द्वार पर पहुँचते हैं।