शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. दिल्ली
Written By WD

दिल्ली में चला शीला का जादू

दिल्ली में चला शीला का जादू -
दिल्लमेबाफिशीलदीक्षिजादचलतदिखारहहैवहाप्राप्समाचारोअनुसाशीललगातातीसरबासरकाबनानअग्रसर है

दिल्ली की 69 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना के अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार विजय कुमार मल्होत्रा आगे चल रहे हैं। हालाँकि दिल्ली के मंत्री हारून यूसुफ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं।

अब तक घोषित दो परिणामों के तहत उत्तम नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मुकेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पवन शर्मा को 7000 मतों से पराजित कर दिया।

द्वारका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के महाबल मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रद्युमन राजपूत को 13981 मतों से पराजित किया।
हैं। अरविंद लवली, मंगतराम, वीके वालिया, हर्षवर्धन सिंह, राजकुमार चौहान भी चुनाव जीत चुके हैं।