शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. कॉन्टिनेंटल फूड
  6. स्ट्रॉबेरी मूस केक
Written By ND

स्ट्रॉबेरी मूस केक

- शेफ नासिर अहमद साबरी

strawberry mousse cake | स्ट्रॉबेरी मूस केक
आप इस वेलेंटाइन डे पर अपने प्रियजनों को क्या सरप्राइज दे रही हैं? अगर आपने अभी तक कुछ खास सोचा नहीं है...! तो आइए :

ND


क्यों न इस बार आप अपने प्रियजनों को स्ट्रॉबेरी मूस केक बनाकर भेंट करें और अपने प्यार का इजहार करें।

सामग्री (स्पांज बेस) :
मैदा 290 ग्राम, 4 अंडे, दूध 32 मिली लीटर, शक्कर एक कप, वनीला एक चम्मच, नमक आधा चम्मच, वेजिटेबल ऑयल 32 मिली लीटर, मेल्टेड चॉकलेट 100 मिली लीटर, मूस : स्ट्रॉबेरी 200 ग्राम, अंडे का पीला भाग एक, शक्कर तीन-चार चम्मच, वनीला एक चम्मच, दूध 100 मिली लीटर, जिलेटिन (फ्लेवररहित) ढाई चम्मच, स्ट्रॉबेरी प्यूरी 200 ग्राम, क्रीम एक कप, आधी कटी स्ट्रॉबेरी 150 ग्राम।

ND


विधि (स्पांज बेस) : दूध, शक्कर, नमक, तेल और वनीला में मैदा मिला लें। अब अंडे में शक्कर व नमक मिलाएँ और मिक्सर में पाँच मिनट तक ब्लेंड करें। इसमें मैदा मिलाएँ। मिश्रण के कुछ भाग में दूध और तेल मिलाएँ व ब्लेंड कर लें। केक की सभी सामग्रियों को मिलाकर एक बार ब्लेंड कर लें। अब केक को 180 डिग्री सेंटीग्रेड में 35 मिनट तक बेक करें।

स्ट्रॉबेरी मूस : स्ट्रॉबेरी को ब्लेंड कर उसकी प्यूरी बना लें। एक सॉसपैन में शक्कर, अंडे का पीला भाग और वनीला मिलाएँ। अंडे के मिश्रण में स्ट्रॉबेरी की प्यूरी (150 मिली लीटर) मिलाएँ। दूसरे सॉस पैन में जिलेटिन और दूध मिलाकर गर्म करें।

अब सिमें स्ट्रॉबेरी का मिश्रण मिलाकर गर्म करें। थोड़ा पकाकर सॉसपैन उतार लें और ठंडे पानी में रखकर तापमान सामान्य करें। क्रीम को झाग आने तक फेंट लें और इसमें स्ट्रॉबेरी का घोल मिला लें। गाढ़े घोल को शक्कर के पानी में मिलाएँ और उस पर मेल्टेड चॉकलेट डालें। केक मोल्ड (उपर्युक्त बेस) पर केक का मिश्रण रखें और स्ट्रॉबेरी के कतरे सजा दें। इसे ढँक कर फ्रिज में चार घंटे के लिए ठंडा करें। बाहर निकालें और ताजा, स्ट्रॉबेरी के साथ सर्व करें।