प्रियंका वाड्रा : कैसे हैं भाई के लिए बहन के सितारे
प्रियंका वाड्रा : राजनीति में आ सकती हैं
राजीव गांधी व सोनिया गांधी की बिटिया प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में वृषभ लग्न वृश्चिक राशि शनि के नक्षत्र अनुराधा में हुआ। प्रियंका के लग्न का स्वामी बली है व दशम भाव में शनि की कुंभ राशि में है इसीलिए प्रियंका का जन्म एक संपन्न परिवार में हुआ।
दशम भाव का स्वामी, भाग्येश होकर लग्न में वक्री है, यह राशि परिवर्तन राजयोग भी बनाता है। लेकिन प्रियंका अब तक राजनीति में नहीं आई है क्योंकि दशम भाव का स्वामी शनि वक्री है। दशमेश का दशम भाव पर दशम दृष्टि से देखने के कारण ही वे किसी न किसी वजह से राजनीति से जुड़ीं रहीं।