गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. मनपसंद करियर
Written By ND

नृत्य थैरेपी का कोर्स कहाँ से?

मार्गदर्शन

नृत्य थैरेपी का कोर्स कहाँ से? -
- डॉ. जयंतीलाल भंडारी
नृत्य थैरेपी क्या है? कृपया नृत्य थैरेपी का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थानों की जानकारी प्रदान करें।

-शर्मिला माथुर, सैलाना (रतलाम)

नृत्य थैरेपी में नृत्य के माध्यम से लोगों की बीमारियों को ठीक किया जाता है। नृत्य की एक विधा है शास्त्रीय नृत्य, जिसके अंतर्गत कथकली, ओडिसी, भरतनाट्यम आदि शैलियाँ आती हैं। इन नृत्यों की विभिन्ना भाव-भंगिमाओं द्वारा रोगी शरीर को निरोगी बनाया जाता है। नृत्य थैरेपी कोर्स इन संस्थानों से किया जा सकता है- श्रीराम भारतीय कला केंद्र, नई दिल्ली। राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर। कथक केंद्र, बहावलपुर हाउस, नई दिल्ली। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड डांस, सिकंदराबाद।

मैं पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन दें

-अरुण बाफना, पाटी (बड़वानी)।

ह रैपिंग, बॉक्सिंग, बॉटलिंग आदि सभी पैकेजिंग के रूप हैं। आज विज्ञापन तथा उपभोक्तावाद के युग में पैकेजिंग का बड़ा महत्व है। यही कारण है कि आज पैकेजिंग करियर का महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाने लगा है। इस क्षेत्र में असीमित संभावनाएँ हैं। आज पैकेजिंग को संरक्षण, वितरण तथा मार्केटिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग टेक्नोलॉजी मुंबई, कोलकाता, चेन्नाई और नई दिल्ली द्वारा पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम कराया जाता है।

देश के किस विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से लोक प्रशासन विषय में पीएच-डी की जा सकती है?

-गीता धुर्वे, रायपुर

दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से लोक प्रशासन में पीएच-डी इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से की जा सकती है।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में प्रवेश लेने हेतु आयु सीमा क्या निर्धारित है?

-अंशुमन वैद्य, मुंगावली (अशोकनगर)

18 से 30 वर्ष आयु समूह के उम्मीदवार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।

बायो स्टेटिस्टिक्स के कोर्स में प्रवेश हेतु शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है?

-प्रज्ञा नामदेव, इंदौर

बायो स्टेटिस्टिक्स के कोर्स में प्रवेश हेतु विज्ञान विषय में स्नातक होना आवश्यक है।

डिजास्टर मैनेजमेंट का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?

-स्वप्निल राठौर, बिलासपुर।

डिजास्टर मैनेजमेंट का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट, नई दिल्ली, डिजास्टर मिटिगेशन इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।

वाइल्ड लाइफ में एमएससी कहाँ से की जा सकती है?

-आँचल बैस, उज्जैन।

वाइल्ड लाइफ में एमएससी पाठ्यक्रम वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून में उपलब्ध है।

अमेरिका के लॉ स्कूल में प्रवेश लेने हेतु कौन-सी परीक्षा देनी होती है?

-विजय साहू, कोलारस (शिवपुरी)

अमेरिका के लॉ स्कूल में प्रवेश के इच्छुक आवेदकों को लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (एलएसएटी) देना होती है। विस्तृत विवरण के लिए इस पते पर संपर्क करें- एलएसएटी, बॉक्स 40, न्यूटन पीए-18940, यूएसए।

क्या पत्राचार द्वारा प्राप्त की गई डिग्री के द्वारा विभिन्ना प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित हुआ जा सकता है?

-बनवारीलाल भूरिया, जाँजगीर-चाँपा।

आप पत्राचार द्वारा प्राप्त डिग्री के द्वारा भी विभिन्ना प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं।

भारतीय विदेश सेवा में चयन किस प्रकार होता है?

-मोहित वर्मा, धरमपुरी (धार)

भारतीय विदेश सेवा के लिए चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से होता है।

माइक्रो बायोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद रोजगार के क्या अवसर हैं?

-नितिन राजानी, खंडवा।

माइक्रो बायोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद शोध आधारित मेडिसिन जॉब जैसे हॉस्पिटल और पैथोलॉजिकल लैब, डायग्नोसिस सेंटर और डिसीज ट्रीटमेंट के क्षेत्र में काफी अवसर हैं। साथ ही फार्मास्युटिकल, फूड, बेवरेज, वॉटर प्रोसेसिंग, बॉटलिंग इंडस्ट्री और होटल में भी माइक्रो बायोलॉजिस्ट के रूप में अवसर उपलब्ध हैं।

सिरेमिक डिजाइनिंग का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?

-श्वेता माहेश्वरी, होशंगाबाद।

सिरेमिक डिजाइनिंग का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद। विश्व भारती विश्वविद्यालय कोलकाता। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।

फ्रेंच भाषा कहाँ से सीखी जा सकती है?

-वैजयंती नायर, जबलपुर

फ्रेंच भाषा के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी। एमएस विवि वडोदरा में कोर्स संचालित किए जाते हैं।

ऑफिस मैनेजमेंट का कोर्स कहाँ उपलब्ध है?

-मोहन कंसाना, मुरैना

ऑफिस मैनेजमेंट का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है- मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई। कोलकाता विश्वविद्यालय, कोलकाता। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर।