शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई
Written By समय ताम्रकर

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई

Once Upon A Time In Mumbai Movie Preview | वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई
बैनर : बालाजी मोशन पिक्चर्स
निर्माता : एकता कपूर, शोभा कपूर
निर्देशक : मिलन लुथरिया
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : अजय देवगन, कंगना, इमरान हाशमी, प्राची देसाई, रणदीप हुड़ा, गौहर खान
PR

‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ को एक पुलिस ऑफिसर की आँखों से दिखाया गया है। यह 70 के दशक की कहानी है, जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड का चेहरा बदल रहा था। यह कैसे शुरू हुआ और क्या इसके कारण थे, इन बातों को फिल्मों में प्रमुखता दी गई है।

PR

1970 में मुंबई में सुल्तान (अजय देवगन) का उदय हुआ। अंडरवर्ल्ड की दुनिया में वह तेजी से उभरा। मुंबई में उसका राज चलने लगा। शोएब (इमरान हाशमी) कभी उसके साथ काम करता था, लेकिन यही शोएब अब सुल्तान के प्रभुत्व को चुनौती देने लगा ताकि मुंबई पर केवल उसका राज हो।

PR

अजय देवगन का किरदार हाजी मस्तान से प्रेरित बताया जा रहा है। उस दौर का मुंबई दिखाने के लिए खासी मेहनत की गई है। कलाकारों के हाव-भाव और ड्रेसेस देख वह दौर याद आना स्वाभाविक है।