बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
Written By समय ताम्रकर

चल चला चल

चल चला चल -
निर्माता : माना शेट्टी, जीपी विजय, धर्मेश रोजकोटिया
निर्देशक : राजीव कुमार
संगीत : अनु मलिक, आनंद राज आनंद
कलाकार : गोविंदा, रीमा सेन, राजपाल यादव, असरानी, मनोज जोशी, उपासना सिंह, अमिता नांगिया, ओम पुरी, मुरली शर्मा, रज्जाक खान, आसिफ बसरा

दीपक (गोविंदा) थोड़ा बुद्धू किस्म का व्यक्ति है। वह अक्सर नौकरी बदलता रहता है क्योंकि वह भ्रष्टाचार के आगे सिर झुकाने के लिए तैयार नहीं है। उसके पिता ओंकारनाथजी एक प्रायवेट स्कूल के प्राचार्य थे। वर्षों से वे स्कूल के खिलाफ केस लड़ रहे हैं क्योंकि स्कूल ने उनकी पेंशन और प्रोविडेंट फंड को रोक रखा है। ओंकारनाथजी को न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, हालाँकि उनका काफी पैसा और समय इस मामले में बर्बाद हुआ है। दीपक इस मामले में अपने पिता का हाथ बँटाता है।

आखिरकार एक दिन दीपक के पिता केस जीतने में सफल हो जाते हैं। स्कूल के पास पैसा नहीं रहता, इसलिए अदालत स्कूल को प्रॉपर्टी देने का निर्णय सुनाती है। स्कूल से एक बस उन्हें मिलती है।

PR
दीपक के पिता चाहते हैं कि वह इस बस को अपना रोजगार बनाएँ और दीपक खुशी-खुशी इस बात को मान लेता हैं। लेकिन उनके परिवार के सदस्य दो बहनें छाया और अपर्णा (उपासना सिंह और अमिता नांगिया) तथा उनके घर जमाई पति विनायक अग्रवाल (असरानी) और यूयू उपाध्याय (मनोज जोशी) इसके खिलाफ हैं। उनका मानना है कि बस चलाना अच्छा काम नहीं है। वे बस को बेचना चाहते हैं। विनायक अग्रवाल पेशे से वकील हैं।

सुंदर (राजपाल यादव) दीपक का दोस्त है और अमेरिकन वीसा पाने के चक्कर में हैं। वह दी‍पक के साथ मिलकर एक कंपनी ‘चल चला चल ट्रांसपोर्ट’ खोल लेता है। बस बेहद खटारा थी और उसे रिपेयर करने के चक्कर में उनका काफी पैसा बर्बाद होता है।

दीपक अपनी बस के लिए बसंतीलाल (रज्जाक खान) को ड्रायवर और हरीलाल (आसिफ बसरा) को कंडक्टर बनाता है। बसंतीलाल की आँखों पर मोटा चश्मा है और हरीलाल की निगाह सदैव हेरफेर में लगी रहती है। भ्रष्टाचार यहाँ पर भी दीपक का पीछा करता है। यूयू उपाध्याय चीफ व्हीकल इंसपेक्टर है और वह दीपक को परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखता।

दीपक अपने ड्रायवर और कंडक्टर से परेशान है, लेकिन वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता। वे यूनियन लीडर मि.सिंह (मुरली शर्मा) के खास हैं।

PR
इस बस की एक ही खासियत है कि इसमें खूबसूरत पायल (रीमा सेन) सफर करती है, जो दीपक को पसंद है। पर यहाँ भी बेचारा मुसीबत में फँस जाता है। पायल को बस टक्कर मार देती है और उसकी हड्डी टूट जाती है। वह भी दीपक से पैसे वसूलने के मूड में है।

इन सबसे दीपक कैसे छुटकारा पाता है, इसके लिए आपको ‘चल चला चल’ देखना पड़ेगी।