गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

‘रब ने बना दी जोड़ी’ में काजोल!

‘रब ने बना दी जोड़ी’ में काजोल! -
IFM
चोपड़ा और जौहर अभिनेत्री काजोल को अपने लिए इतना भाग्यशाली मानते हैं कि यदि उनका बस चले तो उनकी हर फिल्म में काजोल नजर आएँ। वे पूरी कोशिश करते हैं कि कुछ सेकंड के लिए ही काजोल उनकी फिल्म में दिखाई दें।

यशराज फिल्म्स का समय अच्छा नहीं चल रहा है। एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों का पहाड़ खड़ा हो गया है और इससे निपटने के लिए आदित्य चोपड़ा खुद मैदान में उतर आए हैं।

मेहनत करने के साथ-साथ आदित्य चाहते हैं कि भाग्य भी उन पर मेहरबान हो। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने काजोल को अपनी फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में एक गाने के लिए तैयार कर लिया है।

यह गाना जल्दी ही काजोल पर फिल्माया जाएगा। 12 दिसंबर को फिल्म प्रदर्शित करने की घोषणा की गई है और इस समय तेजी से इसकी शूटिंग की जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान की नायिका अनुष्का शर्मा हैं।