शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. ‘अग्निपथ’ रीमेक : रितिक, अभिषेक या कोई और?
Written By समय ताम्रकर

‘अग्निपथ’ रीमेक : रितिक, अभिषेक या कोई और?

Agneepath Remake : Abhishek or Hrithik? | ‘अग्निपथ’ रीमेक : रितिक, अभिषेक या कोई और?
IFM
करण जौहर ‘अग्निपथ’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं और पिछले कई दिनों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अमिताभ द्वारा अभिनीत विजय दीनानाथ चौहान वाली भूमिका कौन निभाएगा? कभी अभिषेक बच्चन का नाम लिया जाता है तो कभी रितिक रोशन का। इस बारे में करण ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अभी तक किसी के भी नाम पर विचार नहीं किया है।

करण के अनुसार वे अपने पिता द्वारा बनाई गई फिल्म का रीमेक बनाने वाले हैं और अभी स्क्रिप्ट लिखने का काम चल रहा है। कहानी में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन प्रस्तुतिकरण में नयापन होगा।‍ स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद ही करण यह निर्णय लेंगे कि कौन अमिताभ वाली भूमिका निभाएगा।

IFM
सूत्रों का कहना है कि रितिक या अभिषेक में से ही किसी एक को चुना जाएगा। अभिषेक कई बार इच्छा व्यक्त कर चुके हैं‍ कि वे अपने पिता की रीमेक फिल्म करना चाहते हैं। रितिक खुद भी इस भूमिका के लिए इच्छुक हैं और उनकी स्टार वैल्यू भी ज्यादा है, इसलिए करण का झुकाव उनकी ओर भी हो सकता है।