गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

सोनम कपूर बिकिनी पहनने के लिए हुईं तैयार

सोनम कपूर बिकिनी पहनने के लिए हुईं तैयार -

बिकिनी को लेकर हीरोइनें हमेशा नखरे दिखाती हैं। छोटे निर्माताओं को तो वे डरा देती हैं, लेकिन बात जब यशराज फिल्म्स की आती है तो ये तुरंत तैयार हो जाती हैं। करीना कपूर, अनुष्का शर्मा और‍ बिपाशा बसु जैसी स्टार भी यशराज फिल्म्स के सामने ‍नखरे नहीं दिखा पाईं और तुरंत बिकिनी पहनने के लिए राजी हो गईं।

IFM


अब बारी सोनम कपूर की है। सोनम कपूर हमेशा कहती आई हैं कि उनका फिगर बिकिनी के लायक नहीं है इसलिए उन्होंने अभी तक बिकनी नहीं पहनी है। लेकिन यशराज ‍वालों ने उन्हें कह दिया है कि उनकी आगामी फिल्म में उन्हें बिकिनी पहननी होगी तो वे तुरंत अपना फिगर बनाने में जुट गई।

सूत्रों के मुताबिक सोनम कपूर बॉलीवुड के इस प्रतिष्ठत बैनर के साथ फिल्म करने जा रही हैं और स्क्रिप्ट की डिमांड का हवाला देते हुए उन्हें कहा गया है कि ‍उन पर बिकिनी में भी शॉट्स फिल्माए जाएंगे।

सोनम की दबी जुबां में इस बात को स्वीकार लिया और अब वे जिम जाकर अपने फिगर को ऐसा बना रही हैं ताकि वे बिकिनी में खूबसूरत और सेक्सी लगें।