शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By भाषा

सिंगल हैं दीपिका पादुकोण

सिंगल हैं दीपिका पादुकोण -
‘राम-लीला’ फिल्म के अपने सह अभिनेता रणवीरसिंह से रोमांस की अटकलों के बीच अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि मैं सिंगल हूं।’’ दीपिका 5 जनवरी को 28 साल की हो गईं। उन्होंने अपना जन्मदिन रणवीर के साथ मनाया और यह कथित जोड़ी इस दिन न्यूयॉर्क में देखी गई।

PR

हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने रणवीर के साथ अपने रिश्ते की अटकलें खारिज की थीं। इस बार वे इस सवाल से बचती नजर आईं और उन्होंने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

कल रात यहां स्टारडस्ट कवर के लांच के अवसर पर जब दीपिका ने रणवीर के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब करने में टालमटोल की तो उनसे पूछा गया कि क्या इसका मतलब यह है कि वे सिंगल हैं, तो उन्होंने कहा कि हां-हां, आप अब तो खुश हैं न। (भाषा)