शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

शेर्लिन बोलेंगी हडिप्पा!

शेर्लिन बोलेंगी हडिप्पा! -
‘दिल बोले हडिप्पा’ की सफलता जितनी रानी मुखर्जी के लिए अहम है उतनी ही शेर्लिन चोपड़ा के लिए भी है। रानी जहाँ एक ओर साबित करना चाहती हैं कि कुछ फिल्मों की असफलता उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकती है और अभी भी वे दर्शकों के दिल की रानी बनी हुई हैं वहीं शेर्लिन को इस फिल्म के जरिये एक बहुत बड़ा अवसर मिला है।

बॉलीवुड में असफल होने के बाद दूसरा अवसर किस्मत वालों को ही मिलता है। शेर्लिन ने अपना सफर सी-ग्रेड फिल्मों के जरिये आरंभ किया था। अंग-प्रदर्शन के बावजूद सफलता उनसे दूर रही।

शेर्लिन ने अपने आपको चर्चित बनाए रखा ताकि वे गुमनामी के अँधेरों में न खो जाएँ। उन्हें फिल्में भले ही न मिली हों, लेकिन उनका बिंदासपन उन्हें चर्चाओं में स्थान दिलाता रहा। आखिरकार उन्हें यशराज फिल्म्स जैसे बड़े बैनर की फिल्म मिली।

शेर्लिन के नजदीकी लोगों का कहना है कि इस फिल्म के जरिये वे लंबी छलांग लगाने वाली हैं। जिस घड़ी का वे इंतजार कर रही हैं, वो अब निकट है। शेर्लिन को भी उम्मीद है कि इस फिल्म के बाद उनके बारे में निर्माता-निर्देशकों के खयाल में बदलाव आएगा और वे उनके नाम पर भी विचार करेंगे।