गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

विवेक ओबेरॉय को मिल गई साथिया

प्रियंका से करेंगे शादी

विवेक ओबेरॉय को मिल गई साथिया -
PR
प्यार के मामले में विवेक ओबेरॉय बदकिस्मत रहे हैं। कई लड़कियाँ उनके जीवन में आईं, लेकिन जीवन साथी नहीं बन सकी। हारकर विवेक ने अपने माता-पिता से कह दिया कि वे उनके लिए पत्नी ढूँढे और आखिरकार उन्हें जीवनसाथी मिल ही गई।

खबर है कि 34 वर्षीय विवेक ओबेरॉय बेंगलुरु में रहने वाली 28 वर्षीय प्रियंका अल्वा से शादी करने वाले हैं। सितंबर में सगाई होगी और अक्टोबर में विवाह। प्रियंका जानी-मानी नृत्यांगना नंदिनी अल्वा और जनता दल के स्वर्गीय नेता जीवराज अल्वा की बेटी हैं।

इस जोड़ी को मिलाने में मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना और कोरियोग्राफर पद्मिनी रवि की खास भूमिका है। वे नंदिनी की सहेली हैं। विवेक के माता-पिता को प्रियंका अच्छी लगी और उन्होंने विवेक की पत्नी के रूप में उन्हें चुन लिया है।

गौरतलब है कि सबसे पहले विवेक का नाम गुरप्रीत नामक मॉडल से जुड़ा था। दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला, लेकिन फिल्मों में सफलता पाने के बाद विवेक ने उनसे दूरी बना ली। इसके बाद विवेक के जीवन में ऐश्वर्या राय आईं। ऐश के लिए विवेक ने सलमान खान से पंगा मोल लिया। बाद में ऐश ने विवेक का साथ छोड़ दिया। इसके बाद कुछ और लड़कियों से भी विवेक का नाम जुड़ा।