मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

विनय पाठक बनेंगे स्वतंत्रता सेनानी

विनय पाठक बनेंगे स्वतंत्रता सेनानी -

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन विनय पाठक जल्द ही अनंत महादेवन की फिल्म ‘गौर हरि दास्तान’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ओडिशा के जाने माने स्वतंत्रता सेनानी गौर हरि दास के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया था। फिल्म में विनय, गौर हरि का किरदार निभाने जा रहे हैं।


‘भेजा फ्राय’ और ‘खोसला का घोंसला’ में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले विनय पाठक, फिल्म में गंभीर रोल करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म कहानी है एक स्वतंत्रता सेनानी की। यह बहुत खूबसूरत किरदार है। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, गौर हरि की पत्नी का किरदार निभाएंगी। रणवीर शौरी और तनिष्ठा चटर्जी भी इसमें नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा विनय, सुशांत शर्मा निदेशित कॉमेडी फिल्म ‘बजाते रहो’ में भी दिखाई देंगे। फिल्म में उनके अलावा तुषार कपूर, रणवीर और विशाखा सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं।