बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

राजकुमार संतोषी की फिल्म में अभय और सोनम

राजकुमार संतोषी की फिल्म में अभय और सोनम -

आयशा फिल्म में अभय देओल और सोनम कपूर ने साथ काम किया था। एक बार फिर दोनों राजकुमार संतोषी की अगली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 1 फरवरी से फ्लोर पर जाएगी। सोनम और अभय दोनों पहली बार संतोषी के निर्देशन में काम करेंगे।

PR


अजब प्रेम की गजब कहानी की सीक्वल!
कहा जा रहा है कि राजकुमार संतोषी ने अजब प्रेम की गजब कहानी का सीक्वल बनाने का निर्णय लिया था, लेकिन कुछ कारणों से कैटरीना और रणबीर के साथ बात नहीं जम पाई। उन्होंने इसे अभय और सोनम के साथ बनाने का फैसला किया। हालांकि संतोषी इससे इंकार करते हैं, लेकिन ये भी कहते हैं कि उनकी ये फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी ही होगी। संतोषी इसे तुरंत शुरू कर रहे हैं क्योंकि उनकी फिल्म ‘पॉवर’ अटक गई है और कुछ फिल्में सिर्फ घोषणा बनकर रह गई हैं।

अनिल ने सुझाया सोनम का नाम
सूत्रों का कहना है कि सोनम कपूर की लगातार फ्लॉप होती फिल्मों ने पापा अनिल कपूर को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने ही संतोषी को सोनम के नाम की सिफारिश की। अनिल के साथ संतोषी के अच्छे रिश्ते हैं और वे ‘पुकार’ तथा ‘लज्जा’ जैसी फिल्म कर चुके हैं। दूसरी ओर देओल परिवार के साथ भी संतोषी ने बहुत काम किया है। सनी देओल से उनके संबंध अब ठीक नहीं है, लेकिन उन्होंने अभय को चुना है जो अपने निर्णय खुद लेते हैं।