बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

रब ने बना दी जोड़ी : फर्स्ट लुक

रब ने बना दी जोड़ी : फर्स्ट लुक -
IFM

लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान यशराज फिल्म्स की सारी आशाएँ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ पर टिकी हुई है। खुद कप्तान (आदित्य चोपड़ा) ने कमान (निर्देशन) अपने हाथ में ले ली है।

‘एक साधारण जोड़ी की असाधारण प्रेम कहानी’ इस फिल्म की टैग लाइन है। फिल्म के पोस्टर में शाहरुख खान को एकदम सामान्य लुक दिया गया है। आँखों में चश्मा पहने, साधारण से कपड़े पहनकर बैग लटकाए शाहरुख पंजाब के किसी शहर की गली में खड़े हैं।

अनुष्का शर्मा फिल्म की नायिका हैं, जो शाहरुख के पीछे से झाँक रही हैं। फिल्म में काजोल, प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी भी संक्षिप्त भूमिका में नजर आएँगी। 12 दिसंबर तक शाहरुख के प्रशंसकों को इंतजार करना होगा क्योंकि इसी दिन यह फिल्म सिनेमाघरों में दिखाई देगी।