शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By भाषा

मेरी काया आकर्षक नहीं है : सोनम कपूर

मेरी काया आकर्षक नहीं है : सोनम कपूर -

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने कई मौकों पर स्वीकार किया है कि फिल्मी दुनिया में उनकी काया सबसे आकर्षक नहीं है। इस स्वीकारोक्ति के बाद सोनम ने स्वीकार किया है कि वह जो कपड़े फिल्मों में पहनती है उन्हीं की वजह से वह प्यारी लगती हैं।

PR


सुरूचिपूर्ण पहनावे के लिए जानी जाने वाली 26 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि यह कपड़े ही हैं जिनके कारण वह अच्छी दिखती हैं। उसने कहा ,‘‘ फिल्मों में आने से पहले मैं मोटी दिखती थी। मेरी काया आकर्षक नहीं है। मैं जो कपड़े पहनती हूं उनकी वजह से मैं अच्छी दिखती हूं। मैं अपने कपड़ों का चयन काफी सोच समझ कर करती हूं जिससे मैं छरहरी और आकर्षक दिखूं ’’।

उन्होंने कहा कि मैं काफी मेहनत करती हूं और इस बात का ध्यान रखती हूं कि मैं क्या खा रही हूं। लेकिन कुछ निश्चित स्टाइल और रंग हैं जो मुझ पर फबते हैं और मैं उन्हें ही बनाए रखती हूं। सोनम राजधानी में कली पुरी की ‘कंफेशन ऑफ ए सिरीयल डायटर’ की शुरूआत के मौके पर आयी थी।

सोनम ने ये भी स्पष्य किया वे कभी भी पर्दे पर बिकनी नहीं पहनेंगी क्योंकि उनका शरीर उतना सुडौल नहीं है।(भाषा)