गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

मिलन और मुंबई

मिलन और मुंबई -
PR
लगता है कि फिल्म निर्देशक मिलन लुथरिया को मुंबई को कुछ ज्यादा ही पसंद है। उनके द्वारा निर्देशित की गई ‘टैक्सी नं. 9211’ मुंबई पर ही आधारित थी। जुलाई में प्रदर्शित होने वाली ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में भी मुंबई के जीवन की झलक दिखलाई गई है। इसमें अजय देवगन, कंगना और इमरान हाशमी प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे हैं।

मिलन इसके बाद एक तेज गति वाली एक्शन थ्रिलर बनाएँगे और वो भी मुंबई पर आधारित होगी। इसके निर्माता होंगे कुमार मंगत और हीरो कौन होगा इस पर विचार किया जा रहा है।

मुंबई पर आधारित फिल्म बनाने वाले मिलन पुणे को अपने लिए लकी मानते हैं। स्क्रिप्ट लिखना हो तो वे पुणे शिफ्ट हो जाते हैं।