गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By वार्ता

माधुरी बनेंगी प्रियंका की पड़ोसन

माधुरी बनेंगी प्रियंका की पड़ोसन -
WD
मुंबई स्थित राज क्लासिक बिल्डिंग फिल्म स्टार्स की खास पसंद है। खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा और युवाओं के पसंदीदा हीरो शाहिद कपूर इसी बिल्डिंग में रहते हैं। अब माधुरी दीक्षित भी इसी बिल्डिंग में शिफ्ट हो सकती हैं। उनके पति डा. श्रीराम नेने ने हाल ही में एक फ्लैट यहां खरीदा है। उन्होंने 11वीं मंजिल पर फ्लैट लिया है और यही पर प्रियंका का भी फ्लैट है। यहां माधुरी कभी-कभी दिखाई देती हैं। यदि वे यहां शिफ्ट हो जाती हैं और वे प्रियंका चोपड़ा की नई पड़ोसन बन जाएंगी।(वार्ता)