शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By भाषा

बॉलीवुड ने जसपाल भट्टी के निधन पर शोक व्यक्त किया

बॉलीवुड ने जसपाल भट्टी के निधन पर शोक व्यक्त किया -
बॉलीवुड ने हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की कार दुर्घटना में मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति करार दिया है। भट्टी की 25 अक्टूबर को उस समय मौत हो गई जब उनकी कार सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चला रहे उनके पुत्र जसराज और अभिनेत्री सुरीली गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए।

भट्टी के काफी करीब रहे अनुपम खेर ने कहा, ‘‘अभी अभी मुम्बई आया हूं और अपने मित्र जसपाल भट्टी की दर्दनाक मौत की जानकारी मिली। भगवान क्यों सभी अच्छे लोगों को अपने पास बुला रहे हैं। यह काफी दुखद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भट्टी से कहा करता था कि वे गंभीर विषय पर शानदार ढंग से हास्य व्यंग प्रस्तुत करते हैं। वह भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बड़े समर्थक थे।’’

अभिनेता अक्षय कुमार ने टीवी पर भट्टी के हिट धारावाहिक ‘फ्लॉप शो’ से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा, ‘‘शानदार हस्य कलाकार जसपाल भट्टी की मौत की जानकारी मिलने से काफी दुखी हूं। मेरे जेहन में उनके हिट धारावाहिक फ्लॉप शो की यादें आज भी ताजा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।(भाषा)